Home Breaking News बालकनी में कबूतरों की समस्या? जानें आसान और सुरक्षित उपाय

बालकनी में कबूतरों की समस्या? जानें आसान और सुरक्षित उपाय

4
0

अगर आप शहर में रहते हैं तो आपने अक्सर देखा होगा कि कबूतर बालकनी, रेलिंग, खिड़कियों या एसी यूनिट पर बैठकर जगह घेर लेते हैं, देखने में भले ही ये सामान्य लगे, लेकिन धीरे-धीरे ये एक बड़ी समस्या बन सकते हैं, कबूतरों की बीट से दीवारें और फर्श गंदे हो जाते हैं, जिससे बैक्टीरिया फैलने का खतरा बढ़ जाता है, इसके अलावा ये बालकनी में घोंसला बना लेते हैं, जिससे गंदगी, बदबू और लगातार शोर जैसी परेशानियाँ शुरू हो जाती हैं, अच्छी बात यह है कि इन्हें भगाने के लिए किसी महंगे या हानिकारक उपाय की जरूरत नहीं है, कुछ आसान घरेलू और सुरक्षित तरीकों से आप अपनी बालकनी को कबूतरों से मुक्त रख सकते हैं।

बर्ड स्पाइक्स और नेट्स का इस्तेमाल

कबूतरों को रोकने के लिए सबसे असरदार उपायों में बर्ड स्पाइक्स और नेट्स शामिल हैं, स्पाइक्स प्लास्टिक या मेटल की नुकीली स्ट्रिप्स होती हैं जिन्हें रेलिंग या खिड़कियों पर लगाया जाता है, जिससे कबूतर बैठ नहीं पाते वहीं, बालकनी में नेट लगाना एक स्थायी समाधान है, जिससे कबूतर अंदर आ ही नहीं पाते। यह तरीका पक्षियों को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उन्हें दूर रखता है।

चमकदार चीजों से रखें दूर

कबूतर चमकदार और हिलने वाली चीजों से दूर रहते हैं, आप बालकनी में पुरानी सीडी, एल्युमिनियम फॉयल, या चमकीले रिबन टांग सकते हैं, हवा में इनकी हलचल और रोशनी का प्रतिबिंब कबूतरों को भ्रमित करता है, इसके अलावा विंड चाइम्स भी एक अच्छा विकल्प हैं, जो दिखने में आकर्षक होने के साथ-साथ प्रभावी भी हैं।

तेज गंध से मिलती है राहत

कबूतरों को तेज और तीखी गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती, आप बालकनी के किनारों पर हल्का मिर्च पाउडर या काली मिर्च छिड़क सकते हैं, इसके अलावा लहसुन या सिरके का पानी स्प्रे करना भी एक प्रभावी उपाय है। यह तरीका इंसानों के लिए सुरक्षित होता है, लेकिन कबूतरों को दूर रखता है।

साफ-सफाई है सबसे जरूरी

अगर बालकनी में खाने के टुकड़े या दाने गिरते हैं, तो कबूतर बार-बार वापस आते हैं। इसलिए बालकनी को हमेशा साफ रखें और खाने की कोई चीज वहां न रहने दें, साथ ही पुराने डिब्बे, गमले या ऐसी चीजें हटा दें जहां कबूतर घोंसला बना सकते हैं।

मोशन सेंसर और साउंड डिवाइस

अगर समस्या ज्यादा बढ़ गई है, तो आप मोशन सेंसर या साउंड डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं, ये डिवाइस कबूतरों के आते ही आवाज या हलचल पैदा करते हैं, जिससे वे डरकर भाग जाते हैं, कबूतरों को भगाने के लिए उन्हें नुकसान पहुंचाना जरूरी नहीं है, सही और सुरक्षित उपाय अपनाकर आप अपनी बालकनी को साफ, शांत और कबूतर-मुक्त रख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here