Home Crime शादी का झांसा BJP नेता नाबालिग को ले गया होटल, अश्लील वीडियो...

शादी का झांसा BJP नेता नाबालिग को ले गया होटल, अश्लील वीडियो बनाकर 19 बार किया रेप, मां को जान से मारने की धमकी

14
0

उत्तर प्रदेश के कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खुद को बीजेपी का सोशल मीडिया प्रभारी बताने वाले युवक अनुभव उर्फ कृष्णा पांडे पर 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ 19 बार रेप करने का गंभीर आरोप लगा है।

आरोपी ने छात्रा को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। नाबालिग होने के बावजूद होटल में कमरा लेने के लिए उसके आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलकर फर्जीवाड़ा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्णा पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।पीड़िता के अनुसार, कृष्णा पांडे सोशल मीडिया के जरिए उससे मिला था। पहले उसने शादी का झांसा दिया और एक होटल में ले जाकर गलत काम किया। पहली बार ही आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह एक साल तक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता रहा। विरोध करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इस तरह आरोपी ने छात्रा को अलग-अलग होटलों में ले जाकर करीब 19 बार शारीरिक शोषण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here