Home Bihar CM सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान,...

CM सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, शराबबंदी खत्म करने की उठाई मांग

68
0

बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है, मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद कई बड़े बयान दिए हैं, जिससे सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

CM बदलने पर क्या बोले अनंत सिंह?

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हटने और सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर अनंत सिंह ने कहा कि अब बिहार में “काम खूब होगा,” उन्होंने संकेत दिया कि नई सरकार से विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

निशांत की एंट्री पर भी दिया बयान

जब उनसे पूछा गया कि निशांत सरकार में क्यों शामिल नहीं हुए, तो अनंत सिंह ने कहा कि “उन्हें अभी सीखने की जरूरत है,” हालांकि उन्होंने यह भी माना कि जनता की मांग थी कि निशांत को मौका मिलना चाहिए था, अनंत सिंह ने कहा कि अगर निशांत राजनीति में आते तो वे खुद उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करते।

चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान

अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अनंत सिंह ने बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि वे आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे, हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके बेटे की राजनीति में एंट्री हो चुकी है, जिससे मोकामा की सियासत में नई पीढ़ी के आने के संकेत मिल रहे हैं।

तेजस्वी यादव पर तीखा हमला

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए अनंत सिंह ने कहा कि “उनका नाम लेना भी बेकार है,” उन्होंने कहा कि तेजस्वी सिर्फलालू प्रसाद यादव के बेटे होने की वजह से जाने जाते हैं और उनकी अपनी कोई विशेष पहचान नहीं है।

शराबबंदी खत्म करने की मांग

सबसे बड़ा बयान देते हुए अनंत सिंह ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग की उन्होंने कहा कि “शराबबंदी के बावजूद लोग छुपकर शराब पी रहे हैं,” उनका मानना है कि अगर सरकार शराब को वैध कर दे और सार्वजनिक स्थानों पर पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, तो स्थिति बेहतर हो सकती है, उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में लोग गलत और खतरनाक नशे की ओर बढ़ रहे हैं, जो ज्यादा चिंता की बात है।

क्या हैं राजनीतिक मायने?

अनंत सिंह के इन बयानों को बिहार की बदलती राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है, एक तरफ उन्होंने नई सरकार पर भरोसा जताया है, तो दूसरी तरफ शराबबंदी जैसे बड़े मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है, अब देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इन मांगों और बयानों पर क्या रुख अपनाती है।