Home Uttrakhand केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद सीएम धामी ने व्यवस्थाओं का लिया...

केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद सीएम धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

16
0

आज पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाबा के दरबार में पहुंचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कपाट खुलते ही धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तीर्थयात्रियों के लिए किए गए इंतज़ामों का जायजा लिया।

उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिससे दर्शन प्रक्रिया अधिक सुगम और व्यवस्थित हुई है।

उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 18 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, जो इस वर्ष यात्रा के नए रिकॉर्ड की ओर संकेत करता है।

सीएम धामी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के ‘ग्रीन यात्रा’ विजन के अनुरूप देवभूमि को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ आस्था का यह महापर्व और अधिक दिव्य बन सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here