Home Cricket इकाना में LSG vs RR की टक्कर—हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगी लखनऊ,...

इकाना में LSG vs RR की टक्कर—हार का सिलसिला तोड़ने उतरेगी लखनऊ, राजस्थान भी वापसी को बेताब

21
0

आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में बुधवार को अहम मुकाबले में लखनऊ का सामना राजस्थानरॉयल्स से होगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मेज़बान टीम इस सीजन अब तक जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन अपने होम ग्राउंड पर दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में हार का सामना किया है। ऐसे में तीसरे मुकाबले में टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। लेकिन बल्लेबाजी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। आईपीएल के इस सीजन में अब तक निकोलस पूरन का बल्ला खामोश है जो टीम के लिए चिंता का सबक बना हुआ है।

राजस्थान रॉयल्स भी पिछले दो मैच हार चुकी है। टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद मिडिल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया।  ध्रुव जुरेल ,रियान पराग और हेटमायर अनुमान के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए है । अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स नौवें स्थान पर संघर्ष कर रही है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। अब देखना होगा कि क्या लखनऊ अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज कर पाती है या राजस्थान का पलड़ा भारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here