Home Uttar Pradesh हरदोई में पीएम मोदी के दौरे से पहले आज तैयारियों का जायजा...

हरदोई में पीएम मोदी के दौरे से पहले आज तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी

23
0

हरदोई में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अहम दौरा प्रस्तावित है, जिसमें वे 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर गंगा एक्सप्रेसवे पर हो रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शाम करीब 4 बजे मल्लावां क्षेत्र में उतरेगा, जहां से वे सीधे जनसभा स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे मंच, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग, बैरिकेडिंग और आम जनता की सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण करेंगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

गौरतलब है कि 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने हरदोई पहुंचेंगे, जिसे प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के अधिकारी लगातार मौके का दौरा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां युद्ध जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here