Home Uttar Pradesh Lucknow यूपी चुनाव 2027: योगी बनाम अखिलेश की लड़ाई तेज, बीजेपी-सपा ने शुरू...

यूपी चुनाव 2027: योगी बनाम अखिलेश की लड़ाई तेज, बीजेपी-सपा ने शुरू की तैयारी

77
0

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है। बीजेपी ने साफ संकेत दिए हैं कि पार्टी एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी भी अपनी रणनीति मजबूत करने में जुट गई है।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी ने अंदरूनी चर्चाओं और अटकलों को खत्म करते हुए संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का मानना है कि योगी आदित्यनाथ की सबसे बड़ी ताकत उनकी मजबूत छवि, कानून-व्यवस्था पर सख्ती और विकास कार्य हैं।बीजेपी चुनाव में एक्सप्रेसवे, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और अपराध नियंत्रण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा सकती है। पार्टी को भरोसा है कि सरकार के कामकाज और योगी की लोकप्रियता से उसे फायदा मिलेगा।

Also Read- देहरादून में जन आक्रोश रैली, नारी शक्ति मुद्दे पर सीएम धामी का विपक्ष पर हमला

वहीं समाजवादी पार्टी भी 2027 की लड़ाई के लिए मैदान में उतर चुकी है। माना जा रहा है कि सपा ‘पीडीए’ यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वोट बैंक को मजबूत करने पर फोकस करेगी।इसके साथ ही जातीय जनगणना का मुद्दा भी सपा जोर-शोर से उठा सकती है। पार्टी सामाजिक समीकरणों के जरिए चुनावी बढ़त बनाने की कोशिश करेगी।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव को सामाजिक न्याय बनाम विकास मॉडल की लड़ाई के रूप में पेश कर सकती है।दूसरी तरफ बीजेपी 10 साल की सत्ता विरोधी लहर को अपनी उपलब्धियों और योजनाओं के जरिए संतुलित करने की रणनीति बना रही है।

अब उत्तर प्रदेश का 2027 चुनाव दो बड़े मुद्दों के बीच मुकाबला माना जा रहा है। एक तरफ विकास और कानून-व्यवस्था का मॉडल होगा, तो दूसरी तरफ सामाजिक प्रतिनिधित्व और जातीय समीकरण की राजनीति।आने वाले समय में दोनों दलों की रणनीति और नेताओं के दौरे चुनावी तस्वीर को और साफ करेंगे।