Home Uttrakhand देहरादून में विधानसभा विशेष सत्र से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

देहरादून में विधानसभा विशेष सत्र से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

5
0

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर एक अहम सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 28 अप्रैल को प्रस्तावित विशेष सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर केंद्रित रही।

विधानसभा भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने की। बैठक में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विशेष सत्र से पहले सुरक्षा तैयारियों को दुरुस्त करना बेहद जरूरी है, इसी उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई।

उन्होंने कहा कि सत्र एक दिन का है, ऐसे में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखना भी प्राथमिकता में है, ताकि आम जनता, स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरा सत्र बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here