उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को देहरादून में प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में हो रही महत्वपूर्ण उपलब्धियों को देशवासियों के सामने रखा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी तकनीक से निर्मित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा क्रिटिकलिटी हासिल करना भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसके साथ ही देश में पवन ऊर्जा क्षमता 56 गीगावाट से अधिक पहुंचना ऊर्जा क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह में भारतीय संगीत के बढ़ते समावेश, वन्यजीव संरक्षण के सकारात्मक परिणामों और फ्रांस के बोर्डो में आयोजित यूरोपीय गर्ल्स मैथेमेटिकल ओलंपियाड में भारतीय बेटियों के शानदार प्रदर्शन का भी उल्लेख किया।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने आगामी जनगणना 2027 को डिजिटल माध्यम से और अधिक सुगम बनाने की जानकारी देते हुए जनभागीदारी का आह्वान किया






