Home Cricket आईपीएल 2026 का पहला सुपर ओवर मुकाबला,रिंकू-नारायण ने दिलाई केकेआर को यादगार...

आईपीएल 2026 का पहला सुपर ओवर मुकाबला,रिंकू-नारायण ने दिलाई केकेआर को यादगार जीत

3
0

IPL 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रविवार रात इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर में पहुंचा। अंत में सुनील नारायण की घातक गेंदबाजी और रिंकू सिंह के विजयी चौके ने कोलकाता को यादगार जीत दिलाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने रिंकू सिंह के नाबाद 81रनों की बदौलत लखनऊ को 156 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करते हुए लखनऊ की टीम एक समय मुश्किल में नजर आ रही थी। आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी मैच आखिरी गेंद तक पहुँचा और अंतिम गेंद पर 7 रन की दरकार थी और स्ट्राइक पर थे मोहम्मद शमी। शमी ने दबाव में शानदार शॉट खेलते हुए लॉन्ग-ऑफ के ऊपर छक्का जड़ दिया और स्कोर बराबर कर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। सुनील नारायण ने पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया। अगली गेंद पर ऋषभ पंत ने एक रन लिया, लेकिन इसके बाद एडेन मार्करम बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। बाउंड्री पर रोवमैन पॉवेल की सूझबूझ और रिंकू सिंह के कैच ने लखनऊ को सिर्फ 1 रन पर समेट दिया।

इस मैच के सबसे बड़े हीरो रिंकू सिंह रहे। उन्होंने मुख्य मुकाबले में 51 गेंदों पर 83 रनों की शानदार पारी खेली और फील्डिंग में भी चार अहम कैच लपके। सुपर ओवर में जीत के लिए सिर्फ 2 रन की जरूरत थी। पहली ही गेंद पर रिंकू सिंह ने कवर-पॉइंट के बीच से शानदार चौका जड़ते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक जीत दिला दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here