बिहार की सियासत में इन दिनों नई हलचल है, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद राज्य की कमान अब सम्राट चौधरी के हाथों में है। ऐसे में उनके कार्यकाल और भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है, इसी बीच जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मुख्यमंत्री के भविष्य को लेकर बड़ी बात कही है। रविवार (26 अप्रैल, 2026) को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सम्राट चौधरी की सराहना की और उनके कार्यकाल को लेकर सकारात्मक संकेत दिए।
“पूरा करेंगे कार्यकाल”
जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या सम्राट चौधरी अपना कार्यकाल पूरा कर पाएंगे, तो रामभद्राचार्य ने स्पष्ट जवाब दिया—“हां, पूरा करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी एक “बहुत अच्छे लड़के” हैं और जिस तरह नीतीश कुमार ने काम किया, उसी ढंग से आगे भी काम चलता रहेगा।
Also Read – Heatwave Alert: भारत बना “हीट कैपिटल”! जानिए 45°C में शरीर के अंदर क्या होता है
मुलाकात और राजनीतिक संकेत
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही (25 अप्रैल, 2026) सम्राट चौधरी ने रामभद्राचार्य से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके इस बयान को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।
‘समधियाना में तो आना ही पड़ता है’
बिहार दौरे को लेकर रामभद्राचार्य ने सांस्कृतिक अंदाज में कहा, “बिहार माता सीता की जन्मभूमि है… हम अवध के हैं, तो सीता जी हमारी बड़ी बहू हैं… समधियाना में तो आना ही पड़ता है,” उन्होंने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम का भी उल्लेख किया।
बाल सीता मंदिर और अन्य बयान
रामभद्राचार्य ने यह भी दावा किया कि बाल सीता मंदिर का निर्माण 31 दिसंबर 2028 तक पूरा हो जाएगा वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
सीतामढ़ी महोत्सव में शामिल हुए CM
इससे पहले सम्राट चौधरी ने ‘सीतामढ़ी महोत्सव-2026’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया, उन्होंने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि मां सीता के आशीर्वाद से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।






