Home Crime शराब के लिए पानी न देने पर 9 वर्षीय मासूम की गोली...

शराब के लिए पानी न देने पर 9 वर्षीय मासूम की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

11
0

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव यकूतगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नामकरण संस्कार के दौरान एक 9 वर्षीय बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात गांव निवासी जसवीर गोला के यहां उनके पुत्र का नामकरण कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें पड़ोसी सुखबीर का परिवार भी शामिल हुआ था।

कार्यक्रम के दौरान रात करीब 11 बजे जसवीर गोला का रिश्तेदार धनेश यादव (निवासी नगला बीच, थाना सोरों) भी वहां मौजूद था।आरोप है कि धनेश यादव ने सुखबीर के 9 वर्षीय बेटे यश से शराब पीने के लिए पानी लाने को कहा। जब मासूम यश ने पानी लाने से मना किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसे जान से मारने की नीयत से पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल कासगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर इलाज के दौरान यश ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।इस मामले में थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here