Home Entertainment मुनव्वर फारुकी बने दूसरी बार पिता, पत्नी मेहजबीं कोटवाला ने बेटी को...

मुनव्वर फारुकी बने दूसरी बार पिता, पत्नी मेहजबीं कोटवाला ने बेटी को दिया जन्म

9
0

स्टैंड-अप कॉमेडियन Munawar Faruqui और उनकी पत्नी Mehjabeen Kotwala के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के करीब दो साल बाद यह कपल माता-पिता बन गया है। मेहजबीं ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद परिवार और फैंस के बीच खुशी का माहौल है।

सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

Munawar Faruqui ने इस खास मौके को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए अस्पताल से कुछ भावुक तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में वह अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी में अस्पताल के बाहर का दृश्य दिखाई दे रहा है। वहीं एक फोटो में नवजात के पालने की झलक मिलती है और एक अन्य तस्वीर में मेहजबीं बेटी को गोद में लिए दिख रही हैं, हालांकि कपल ने बच्चे का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।इन तस्वीरों के साथ मुनव्वर ने लिखा, “घर बरकत आई… ब्लेस्ड… अल्हम्दुलिल्लाह। दुआ में खास याद रखें।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

मुनव्वर और मेहजबीं को कई मशहूर हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं। Mr. Faisu, Ranveer Allahbadia, Aly Goni, Jannat Zubair, Reem Shaikh और Varun Dhawan सहित कई सेलेब्स ने कपल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

Also Read- अखिलेश के तंज पर बृजेश पाठक का पलटवार, बोले—‘नए यूपी की सुपर जोड़ी सेआपकी घबराहट समझ सकता हूं”

वहीं कोरियोग्राफर Dhanashree Verma ने भी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और अपनी भावनाएं साझा कीं।

दूसरी बार पिता बने मुनव्वर

यह Munawar Faruqui की दूसरी संतान है। उनकी पहली शादी से एक बेटा मिकाइल है, जो करीब 7 साल का है। वहीं, Mehjabeen Kotwala की पहली शादी से भी एक बेटी है। इस तरह यह परिवार अब और बड़ा हो गया है।

2024 में हुई थी शादी

Munawar Faruqui और Mehjabeen Kotwala ने 26 मई 2024 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की थी। यह शादी काफी सादगी से हुई थी और इसमें करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

बेटे के लिए लिया था बड़ा फैसला

एक इंटरव्यू में मुनव्वर ने अपनी शादी के फैसले को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि यह निर्णय अचानक लिया गया था और इसके पीछे उनके बेटे मिकाइल के प्रति उनका गहरा लगाव था।

उन्होंने कहा कि जब वह Bigg Boss से बाहर आए, तब वह काम में काफी व्यस्त थे और उनका बेटा उनकी बहन के साथ रह रहा था। जब मिकाइल कुछ दिन उनके साथ रहा और फिर वापस जा रहा था, तो मुनव्वर भावुक हो गए।

उनके मुताबिक, उस पल उन्हें एहसास हुआ कि उनके बेटे को उनकी जरूरत है और उनसे ज्यादा उन्हें अपने बेटे की जरूरत है। इसी भावना ने उन्हें अपनी जिंदगी में स्थिरता लाने और शादी का फैसला लेने के लिए प्रेरित किया।

नई शुरुआत, नई खुशियां

अब बेटी के जन्म के साथ Munawar Faruqui और Mehjabeen Kotwala के जीवन में एक नई शुरुआत हो चुकी है। फैंस भी इस खुशी में शामिल होते हुए कपल और नवजात के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here