Home Uttar Pradesh अखिलेश के तंज पर बृजेश पाठक का पलटवार, बोले—‘नए यूपी की सुपर...

अखिलेश के तंज पर बृजेश पाठक का पलटवार, बोले—‘नए यूपी की सुपर जोड़ी सेआपकी घबराहट समझ सकता हूं”

13
0

उत्तर प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को लेकर साझा किए गए वीडियो और तंज के बाद अब बृजेश पाठक ने करारा जवाब दिया है।

बृजेश पाठक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि “नए उत्तर प्रदेश की ‘सुपर जोड़ी’ की चर्चा हर जगह हो रही है, ऐसे में अखिलेश जी की परेशानी समझी जा सकती है।” उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य को अपना “परम मित्र और पारिवारिक सदस्य” बताते हुए कहा कि उनके घर के दरवाजे जनता की सेवा के लिए 24 घंटे खुले हैं।

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “तुष्टीकरण और कुत्सित राजनीति उनकी पुरानी नीति रही है, लेकिन अब जनता सब जानती है।” पाठक ने आगे कहा कि कुर्सी के मोह में की जा रही राजनीति का जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा और आने वाले चुनावों में भी जनता सपा को आईना दिखाएगी।

डिप्टी सीएम ने अपने बयान में यह भी कहा कि “यह नया उत्तर प्रदेश है, जहां विकास, विश्वास और जनता का साथ है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा उसी दिशा में आगे बढ़ रही है और 2027 में दोबारा सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि “फर्जी बयानों से कुछ हासिल नहीं होने वाला, जनता सब समझती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here