शामली में सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर जाम
शामली के कांधला क्षेत्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, गांव खंद्रावली निवासी 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसे शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज
घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, रिपोर्ट आने पर बड़ा खुलासा हुआ कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है। इसके बाद यह मामला दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या साबित हुआ।
गुस्साए परिजनों ने लगाया हाईवे जाम
हत्या की पुष्टि होते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, शनिवार सुबह उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की और जल्द न्याय की मांग की।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान आशु पुत्र रविंद्र (24 वर्ष) निवासी खंद्रावली के रूप में हुई है, वह शामली के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था, परिजनों के अनुसार, वह शुक्रवार शाम ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी खंद्रावली चौकी के पास उसे गोली मार दी गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है, अपर पुलिस अधीक्षक सुमीत शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।
जांच जारी, जल्द खुलासे का दावा
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा, यह घटना इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर रही है, सड़क हादसे के रूप में शुरू हुई यह कहानी अब एक गंभीर हत्या का मामला बन चुकी है, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।






