Home #POLTICALNEWS #imran khan news बुलंदशहर में युवती को जिंदा जलाने का मामला: 8 दिन बाद इलाज...

बुलंदशहर में युवती को जिंदा जलाने का मामला: 8 दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत

48
0

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के सालवानपुर गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती को कथित तौर पर उसके प्रेमी और परिजनों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती ने 8 दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि प्रेमी की सगाई की सूचना मिलने पर युवती उसके घर पहुंची थी। इसी दौरान आरोप है कि प्रेमी के परिजनों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस और 112 पीआरबी मौके पर पहुंची और करीब 90 प्रतिशत तक झुलसी युवती को तत्काल सीएचसी शिकारपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था।

करीब 8 दिन तक इलाज के दौरान युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही, लेकिन अंततः उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, अब तक केवल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। घटना के 8 दिन बीत जाने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अहमदगढ़ थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here