Home Accident फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: बस-कार टक्कर में 2 की मौत, 5...

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: बस-कार टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

94
0

जनपद फतेहपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा असोथर थाना क्षेत्र के पुरबुजुर्ग के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बारात में शामिल कार में कुल सात लोग सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी।

हादसे में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है