Home Uncategorized चारधाम यात्रा में सुरक्षा के लिए देहरादून संभाग में ‘नाइट चेकिंग अभियान’...

चारधाम यात्रा में सुरक्षा के लिए देहरादून संभाग में ‘नाइट चेकिंग अभियान’ शुरू

18
0

चारधाम यात्रा को लेकर बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच परिवहन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। देहरादून संभाग में आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला के नेतृत्व में विशेष ‘नाइट चेकिंग अभियान’ शुरू किया गया है।

यह अभियान हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के मैदानी इलाकों में प्रमुख मार्गों पर चलाया जा रहा है। खासतौर पर हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग, आशारोड़ी-देहरादून और देहरादून-मसूरी (राजपुर-सहस्रधारा रोड) पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

अभियान के तहत ओवर-स्पीडिंग और रैश ड्राइविंग पर लगाम लगाने के लिए रडार गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के मामलों पर रोक लगाने के लिए ब्रीथ एनालाइजर से सघन जांच की जा रही है।

रात में चलने वाली पैसेंजर बसों और मालवाहक वाहनों की विशेष जांच की जा रही है, क्योंकि ये वाहन अक्सर दिन की चेकिंग से बच निकलते हैं।

आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here