Home International news जनगणना 2027: डीएम अनुपम शुक्ला बोले- SIR से नहीं है कोई संबंध,...

जनगणना 2027: डीएम अनुपम शुक्ला बोले- SIR से नहीं है कोई संबंध, बेफिक्र होकर कराएं स्वगणना

8
0

देश में जनगणना 2027 को लेकर पहले से तैयारी की जा रही थी जिसके अंतर्गत इस जनगणना में लगे हुए सभी कर्मियों की ट्रेनिंग दी गई वहीं आज यानी की 7 मई से 21 में तक विशेष अभियान चला कर स्वगणना आरंभ किया जा रहा है जिसकी शुरुआत गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किया इस दौरान उन्होंने जनगणना 2027 के लिए बनाए गए सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया और लोगों से इस दौरान अपने-अपने घरों में ऑनलाइन स्वगणना करने की अपील किया।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जनगणना की शुरुआत आज से 21 मई तक के लिए किया जा रहा है और इस दौरान लोग अपना खुद का स्वगड़ना ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे इसके बाद 22 मई से 20 जून तक डोर टू डोर कार्मिकों के माध्यम से जनगणना कराई जाएगी ऐसे में अभी मौजूदा समय में मोबाइल कंप्यूटर लैपटॉप आदि के माध्यम से लोग घर बैठे स्वगणना खुद कर सकते हैं इसको लेकर जिलाधिकारी ने जिस वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा उसकी भी जानकारी दिया इसके लेकर जिला प्रशासन ने जन प्रतिनिधियों से भी अपील किया है कि वह लोगों में अधिक से अधिक संदेश दें ताकि लोग अपने जनगणना जल्द से जल्द कर लें उन्होंने बताया कि इस दौरान एक लाख से ऊपर लोगों का स्व गणना करने का लक्ष्य रखा गया है जिसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए सरकारी कर्मचारियों को भी लगाया गया है । उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए 7.5 हजार कर्मचारियों को लगाया गया है जिसमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं ऐसे में पहले फेस में स्वगणना है और दूसरे फेस में डोर टू डोर कर्मचारियों के माध्यम से जनगणना कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि जनगणना को कुछ लोगों के द्वारा SIR से जोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन मैं सभी लोगों से कह रहा हूं कि इसका एसआईआर से कोई लेना देना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here