Home Political news बंगाल में BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी ने...

बंगाल में BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी ने जनता को किया नमन

प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद लोगों के सामने सिर झुकाया और जनता के आशीर्वाद को लोकतंत्र की सच्ची शक्ति बताया।

72
0

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भावुक अंदाज देखने को मिला। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में पीएम मोदी ने मंच से जनता को झुककर नमन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह समारोह पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है, जहां भाजपा विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

“जनता का आशीर्वाद ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत” : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा

“मैं पश्चिम बंगाल की जनशक्ति को नमन करता हूं। जनता का आशीर्वाद ही लोकतंत्र की सबसे सच्ची ताकत और जनसंकल्प का सबसे बड़ा स्रोत है।”

पीएम मोदी के इस संदेश को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़े उत्साह के साथ साझा किया। समारोह के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे मैदान में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे गूंजते रहे।

बंगाल में पहली BJP सरकार बनने का ऐतिहासिक पल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार राज्य में सरकार बनाई है। भाजपा ने 207 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई।

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा नेताओं ने इसे “सोनार बांग्ला” की शुरुआत बताया है।