बिहार की राजनीति में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब नए मंत्रियों की संपत्ति को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है, सम्राट चौधरी सरकार की नई कैबिनेट में शामिल 35 मंत्रियों में से 32 मंत्री करोड़पति हैं, जबकि सिर्फ तीन मंत्रियों की संपत्ति 1 करोड़ रुपये से कम बताई गई है, सबसे दिलचस्प बात यह है कि नई कैबिनेट में करीब 10 मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति मुख्यमंत्री से भी अधिक बताई जा रही है, वहीं महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुष मंत्रियों के मुकाबले लगभग पांच गुना ज्यादा होने की चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में तेज है।
रमा निषाद बनीं बिहार सरकार की सबसे अमीर मंत्री
नई कैबिनेट में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद सबसे अमीर मंत्री बनकर सामने आई हैं, चुनावी हलफनामों और उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 31.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है, रमा निषाद दूसरी बार मंत्री बनी हैं, लेकिन संपत्ति के मामले में उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं को पीछे छोड़ दिया है, यही वजह है कि उनकी आर्थिक ताकत को लेकर राजनीतिक हलकों में खास चर्चा हो रही है।
Also Read – भारत ने किया Agni-5 MIRV मिसाइल का सफल परीक्षण
श्वेता गुप्ता दूसरे स्थान पर
समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर हैं, उनकी कुल संपत्ति लगभग 29.24 करोड़ रुपये बताई जा रही है, महिला मंत्रियों में वह सबसे अमीर मानी जा रही हैं, आंकड़ों के अनुसार महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुष मंत्रियों की तुलना में कई गुना अधिक है, जिसने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
अशोक चौधरी तीसरे सबसे अमीर मंत्री
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अशोक चौधरी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, उनकी कुल संपत्ति करीब 22.39 करोड़ रुपये बताई गई है, अशोक चौधरी लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं और कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, इसके अलावा विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल और बुलो मंडल जैसे नेताओं की संपत्ति भी करोड़ों में बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री से भी ज्यादा अमीर मंत्री
नई कैबिनेट का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश यह माना जा रहा है कि करीब 10 मंत्रियों की संपत्ति मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी अधिक है, मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 6.38 करोड़ रुपये बताई गई है, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार की राजनीति में आर्थिक रूप से मजबूत नेताओं का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
तीन मंत्री ऐसे जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से कम
जहां अधिकांश मंत्री करोड़पति हैं, वहीं तीन मंत्री ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति 1 करोड़ रुपये से कम है, एलजेपी (रामविलास) के संजय कुमार सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री बताए जा रहे हैं, उनकी कुल संपत्ति करीब 23 लाख रुपये बताई गई है, इससे यह भी संकेत मिलता है कि नई कैबिनेट में कुछ ऐसे चेहरे भी शामिल हैं जिनकी आर्थिक पृष्ठभूमि अपेक्षाकृत साधारण है।
बिहार कैबिनेट की कुल संपत्ति 220 करोड़ के पार
अगर पूरी बिहार कैबिनेट की कुल संपत्ति को जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा लगभग 220 करोड़ रुपये तक पहुंचता है, यही वजह है कि बिहार की नई सरकार अब सिर्फ राजनीतिक समीकरणों की वजह से नहीं, बल्कि मंत्रियों की आर्थिक ताकत को लेकर भी चर्चा में है, विशेषज्ञों का मानना है कि चुनावी राजनीति में बढ़ते खर्च और संसाधनों की जरूरत के कारण आर्थिक रूप से मजबूत नेताओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है, बिहार कैबिनेट के ये आंकड़े राज्य की बदलती राजनीतिक तस्वीर की ओर साफ इशारा करते हैं।






