Home Breaking News अनियमित भुगतान के आरोप में आजमगढ़ के जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

अनियमित भुगतान के आरोप में आजमगढ़ के जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

65
0

आजमगढ़ में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर शासन के रोक आदेश के बावजूद 10 अवैध शिक्षकों को करीब 51.46 लाख रुपये का वेतन भुगतान करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, मामले की जांच के लिए गठित समिति ने वेतन भुगतान को अनियमित पाया था। इसके बाद कोतवाली थाने में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस लंबे समय से मामले की जांच कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को कोतवाली पुलिस ने राजेश चौधरी को कुंवर सिंह उद्यान के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया। इस मामले में मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि शासन की रोक के बावजूद 10 अवैध शिक्षकों को वेतन जारी किया गया था, जिसे जांच में अनियमित पाया गया। इसी आधार पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।