Home Breaking News कानपुर में स्कूल शिलान्यास को लेकर भाजपा-सपा नेताओं में भिड़ंत

कानपुर में स्कूल शिलान्यास को लेकर भाजपा-सपा नेताओं में भिड़ंत

5
0

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी नेताओं के बीच जमकर हंगामा हो गया। कार्यक्रम के दौरान सपा विधायक अमिताभ वाजपेई और भाजपा नेता सुरेशअवस्थी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि स्कूल निर्माण कार्य के दौरान लेबरों के साथ मारपीट को लेकर विवाद शुरू हुआ। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने भाजपा नेता सुरेश अवस्थी पर मजदूरों के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और मौके पर हंगामा शुरू हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। घटना के चलते इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here