Home Breaking News PM मोदी की अपील पर CM योगी का बड़ा संदेश, बोले –...

PM मोदी की अपील पर CM योगी का बड़ा संदेश, बोले – ‘राष्ट्र पहले, तभी सुरक्षित रहेगा हर नागरिक’

7
0
PM मोदी की अपील पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- “जब देश रहेगा तभी तो हम सब रहेंगे”

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील के बाद अब Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों से बड़ी अपील की है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देशहित में सभी नागरिकों को ऊर्जा संरक्षण की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जब देश रहेगा तभी तो हम सब रहेंगे। प्रदेश सुरक्षित रहेगा तो हम सब सुरक्षित रहेंगे और देश समृद्ध होगा तो हम भी समृद्धि की ओर बढ़ेंगे,” उन्होंने लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस का उपयोग संयम के साथ करने की अपील की।

कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील

सीएम योगी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कार पूलिंग, मेट्रो और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे विकल्पों को अपनाना चाहिए, उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत बनाना हर नागरिक का दायित्व है, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि लोगों को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और ऊर्जा संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

Also Read – Cape Town से शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटीं Deepika Padukone, एयरपोर्ट लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

सरकारी वाहनों के काफिलों में 50% कटौती

ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के सरकारी वाहनों के काफिलों में तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत कटौती करने का निर्देश दिया है, इसके साथ ही उन्होंने “वर्क फ्रॉम होम” संस्कृति को बढ़ावा देने की भी बात कही।

“भारत ने हर संकट में खुद को मजबूत साबित किया”

सीएम योगी ने कहा कि हजारों वर्षों के आक्रमणों और चुनौतियों के बावजूद भारत ने अपनी संस्कृति और अस्तित्व को सुरक्षित रखा है, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी 75 जिलों और 58 हजार ग्राम पंचायतों तक समान रूप से पहुंच रहा है।

पीएम मोदी ने भी की थी ऊर्जा बचाने की अपील

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का उपयोग बेहद संयम से करने की अपील की थी, उन्होंने आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार पूलिंग को अपनाने का आह्वान किया था, पीएम मोदी ने “वर्क फ्रॉम होम” को भी ऊर्जा बचत का प्रभावी विकल्प बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here