गोरखपुर जनपद में एक ही स्कूल के लगभग 150से अधिक बच्चे यूपी बोर्ड की परीक्षा में फेल हो गए है, फेल होने पर छात्रों ने हंगामा किया था, छात्रों का कहना है कि उन्हें जानबूझ कर फेल किया गया है, उन्होंने बताया कि जिस स्कूल पर उनका सेंटर गया था, वहां साइकिल खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था,जिसमें एक छात्र की मौत हो गई थी, छात्रों का आरोप है कि उसे विवाद की सजा उन्हें दी गई है, इसको लेकर छात्रों ने दम से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी, छात्रों की मांग है कि स्कॉर्पियो की रिचेकिंग कराई जाए, वही इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल राम कुमार ने बताया कि हमारे स्कूल के 12वीं 50 फ़ीसदी बच्चे फेल हुए हैं,वो फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ में फेल हुए है, जो हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने कहा कि बच्चों का जो पक्ष है उस पर हम टिप्पणी नहीं कर सकते है.
छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
गोरखपुर के नंदा नगर स्थित नीना थापा स्कूल के 12वीं के लगभग 150 छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा में फेल हो गए, इसको लेकर छात्रों का कहना है कि उनकी परीक्षा सही हुई है बावजूद उनको जानबूझकर फेल किया गया है, छात्रों का कहना है कि इस मामले में स्कूल मैनेजर से उन्होंने बात की लेकिन वो इस मामले को लेकर रुचि नहीं ले रहे हैं, जबकि हम लोगों का भविष्य अधर में लटका हुआ है, स्कूल के प्रिंसिपल रामकुमार नहीं बताया कि हमारे स्कूल के 12वीं के 50 फ़ीसदी बच्चे फेल हुए है, उनका फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ में नंबर कम आया है, जो हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, बच्चों का जो पक्ष है उसे मामले में हम टिप्पणी नहीं कर सकते, वह हमारे विद्यालय की घटना नहीं है.
स्कूल प्रशासन ने जताई चिंता
प्रिंसिपल ने बताया कि बच्चों ने संबंध में हमसे मुलाकात की थी, क्षेत्रीय कार्यालय में इसको लेकर प्रार्थनापत्र दिया गया है कि बच्चे के अंक और भविष्य का सवाल है, इस बात को लेकर हमने निवेदन दिया था, जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस मामले में कहा था कि जांच कराएंगे, प्रिंसिपल ने कहा कि यह विषय हमारे स्तर का नहीं है, हमारे और विद्यालय के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण विषय है कि 50% छात्र फेल हो गए हैं, उनके अंको का पैटर्न भी कुछ अजीब सा है, लगातार कई बच्चों को 15 नंबर मिले हैं, यह हमारे शिक्षा विभाग के अधिकारी ही बता पाएंगे कि इस पर जांच होनी चाहिए, हमारे लिए तो यह काफी कठिन समय है.
ALSO READ:प्रतीक यादव को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, शोक में एकजुट दिखा यादव परिवार
वही इस मामले को लेकर छात्र जिलाधिकारी कार्यालय भी पहुंचे थे,और उन लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भी दिया था, बताते चलें नीना थापा इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों का सेंटर डीबी इंटर कॉलेज में गया था, वहां के लगभग 100 से ऊपर छात्र फेल हो गए हैं इस मामले को लेकर उनका आरोप है कि कुछ महीना पहले नीना थापा इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र सत्यम कुमार गौड़ का झगड़ा दूसरे स्कूल के छात्र से झगड़ा हो गया इसी आपसी झगड़े में सत्यम को गंभीर चोट आई ज्यादा रक्त स्राव होने से उसकी मौत हो गई थी,इसका बदला लेने के लिए हम लोगों को फेल कर दिया गया है.
DIOS से जांच की मांग
प्रधानाचार्य राम कुमार के अनुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है. शिक्षा विभाग ने जांच कराने का आश्वासन दिया है. अब छात्र और उनके अभिभावक उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन और स्क्रूटनी की मांग कर रहे हैं.
छात्रों का भविष्य अधर में
एक साथ इतने छात्रों के फेल होने से विद्यालय में चिंता का माहौल है. छात्र-छात्राओं का कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो उनका एक पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है. फिलहाल सभी की नजर शिक्षा विभाग की जांच और उसके निष्कर्ष पर टिकी हुई है.






