Home National Tamil Nadu Suriya की ‘Karuppu’ रिलीज से पहले संकट में, फर्स्ट डे फर्स्ट शो...

Suriya की ‘Karuppu’ रिलीज से पहले संकट में, फर्स्ट डे फर्स्ट शो कैंसिल होने से फैंस निराश

12
0

साउथ सुपरस्टार Suriya और अभिनेत्री Trisha Krishnan की बहुप्रतीक्षित फिल्म Karuppu रिलीज से ठीक पहले बड़ी मुश्किल में फंस गई है। 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो अचानक कैंसिल कर दिए गए, जिससे फैंस के बीच निराशा और हैरानी दोनों देखने को मिल रही है। लंबे समय बाद सूर्या और तृषा की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली थी, ऐसे में दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु सरकार की ओर से फिल्म के मॉर्निंग शो के लिए विशेष अनुमति भी दी गई थी। मुख्यमंत्री Vijay की तरफ से सुबह के विशेष शो को मंजूरी मिलने के बाद थिएटर मालिकों और फैंस में काफी उत्साह था। लेकिन रिलीज के कुछ घंटे पहले ही 9 बजे और 9:30 बजे वाले सभी मॉर्निंग शो रद्द कर दिए गए। इसके बाद दोपहर के शो भी कैंसिल होने की खबर सामने आई, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई।फिल्म के शो कैंसिल होने की वजह प्रोडक्शन और फाइनेंशियल से जुड़ी समस्याएं बताई जा रही हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर S. R. Prabhu ने भी पुष्टि की है कि आर्थिक कारणों की वजह से रिलीज प्रभावित हुई है। वहीं फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर विष्णु कमल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि फाइनेंशियल सेटलमेंट में दिक्कत आने के कारण मॉर्निंग शोज को रद्द करना पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन दर्शकों ने एडवांस बुकिंग कराई थी, उनका पैसा वापस कर दिया जाएगा।

Also Read- UP Cabinet Expansion: विभागों के बंटवारे पर मंथन तेज, अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे CM योगी

फिल्म के शोज कैंसिल होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इसे तमिल सिनेमा की बड़ी फिल्मों में से एक मान रहे थे और रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खासतौर पर सूर्या और तृषा की जोड़ी को लेकर दर्शकों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा था। दोनों कलाकार लंबे समय बाद किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेड एक्सपर्ट सतीश कुमार ने बताया कि फिल्म के फाइनेंशियल सेटलमेंट को लेकर आखिरी समय तक बातचीत चल रही थी। इसी बीच अभिनेता सूर्या खुद मामले को संभालने के लिए आगे आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्या ने फिल्म की रिलीज में किसी तरह की देरी न हो, इसके लिए आर्थिक जिम्मेदारी लेने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही इस विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि फिल्म को तय समय पर रिलीज किया जा सके।

फिल्म ‘करुप्पू’ की कहानी कोर्टरूम ड्रामा, एक्शन और सामाजिक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती बताई जा रही है। फिल्म में Yogi Babu, RJ Balaji और स्वासिका जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स को पहले ही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल चुकी है।

अब फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर फिल्म कब रिलीज होगी और क्या सूर्या की पहल से सभी समस्याओं का समाधान निकल पाएगा। फिलहाल ‘करुप्पू’ को लेकर सस्पेंस और भी बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here