Home Breaking News Petrol-Diesel फिर महंगे, ₹3 प्रति लीटर बढ़े दाम

Petrol-Diesel फिर महंगे, ₹3 प्रति लीटर बढ़े दाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के कुछ दिन बाद तेल कंपनियों ने बढ़ाई कीमतें, आम लोगों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

4
0
Fuel Prices Surge in Lucknow, Petrol and Diesel Become Costlier

लखनऊ में पेट्रोल ₹97.53 और डीजल ₹90.81 प्रति लीटर पहुंचा

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच राजधानी लखनऊ में भी ईंधन के दामों में बड़ा इजाफा हुआ है। नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत ₹2.84 प्रति लीटर बढ़कर ₹94.69 से ₹97.53 प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल ₹3.01 महंगा होकर ₹87.80 से बढ़कर ₹90.81 प्रति लीटर पहुंच गया है।

प्रीमियम पेट्रोल के दाम में भी बढ़ोतरी

सामान्य पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रीमियम पेट्रोल अब ₹2.99 की बढ़ोतरी के बाद ₹103.92 से बढ़कर ₹106.91 प्रति लीटर हो गया है। राजधानी में नए रेट आज से लागू कर दिए गए हैं

दिल्ली समेत कई शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में ₹3 प्रति लीटर तक की वृद्धि की घोषणा की। नई दरों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पीएम मोदी की अपील के बाद बढ़े दाम

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हाल ही में लोगों से ईंधन बचाने और विदेशी मुद्रा संरक्षण की अपील की थी। वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने भी संकेत दिए थे कि सरकार पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर बड़ा फैसला ले सकती है।

महंगाई पर बढ़ सकता है असर

ईंधन की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर अब परिवहन, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती ईंधन लागत आने वाले दिनों में महंगाई को और बढ़ा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here