Home Uncategorized पीएम की मुहिम का दिख रहा असर, बुलेट से दफ्तर पहुंचे मंत्री...

पीएम की मुहिम का दिख रहा असर, बुलेट से दफ्तर पहुंचे मंत्री दानिश आजाद

10
0

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान का असर अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। राजधानी लखनऊ में योगी सरकार के कई मंत्री जहां साइकिल और ऑटो रिक्शा से अपने-अपने दफ्तर पहुंचते नजर आए, वहीं योगी सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी बुलेट मोटरसाइकिल से दफ्तर जाते दिखाई दिए।

मंत्री दानिश आजाद ने बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के साथ पूरा देश जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि चाहे मंत्री हों या आम नागरिक, सभी को ईंधन बचाने और देश के संसाधनों के सदुपयोग के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश के संसाधनों का सही तरीके से उपयोग हो और ऊर्जा बचत की दिशा में योगदान दिया जाए।”

वहीं, मंत्रियों के साइकिल से दफ्तर जाने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा किए गए तंज पर भी दानिश आजाद ने पलटवार किया। अखिलेश यादव ने कहा था कि “हमने पहले ही कहा था कि साइकिल के साथ ही आगे बढ़ा जा सकता है।” इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दानिश आजाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ प्रदेश कभी आगे नहीं बढ़ सकता और प्रदेश की जनता यह बात अच्छी तरह समझ चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here