Home Breaking News फतेहपुर में बड़ा हादसा,रिन्द नदी में डूबने से 4 युवकों की मौत,...

फतेहपुर में बड़ा हादसा,रिन्द नदी में डूबने से 4 युवकों की मौत, 4 को ग्रामीणों ने बचाया

2
0

फतेहपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ललौली थाना क्षेत्र के कुनवा का डेरा गांव के पास रिन्द नदी में स्नान करने गए युवकों में से 4 की डूबने से मौत हो गई, जबकि 4 अन्य युवकों को स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार तपनी गांव के 9 युवक रिन्द नदी पर नहाने गए थे। इनमें से 8 युवक नदी में स्नान करने के लिए उतरे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से सभी युवक डूबने लगे। युवकों की चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू शुरू किया।

स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर 4 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं करीब दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नदी से 4 युवकों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here