Home Breaking News गैस सिलेंडर के धमाके से 9 लोग झुलसे, इलाज के लिए कानपुर...

गैस सिलेंडर के धमाके से 9 लोग झुलसे, इलाज के लिए कानपुर हैलट रेफर

5
0

यूपी के फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में गैस रिसाव के चलते बड़ा हादसा हो गया। दो कमरों के मकान में गैस लीक होने के बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे घर के अंदर मौजूद 6 लोग और बचाने पहुंचे 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में कुल 9 लोग घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल मलवां मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर 8 घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। प्रशासन द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सभी घायलों को कानपुर भेजा गया, ताकि जल्द से जल्द उनका इलाज शुरू कराया जा सके।

मौके का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शुरुआती जांच में सिलेंडर से गैस लीक होने की वजह से ब्लास्ट होना सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिलेंडर फटा नहीं है, बल्कि गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ। एसपी ने बताया कि घायलों के बेहतर इलाज के लिए कानपुर में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। वहीं जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन लगातार पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here