Home Crime वायरल वीडियो के बाद जागी पुलिस, भगवाधारी गांजा तस्कर गिरफ्तार

वायरल वीडियो के बाद जागी पुलिस, भगवाधारी गांजा तस्कर गिरफ्तार

11
0

श्रावस्ती में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद आखिरकार पुलिस हरकत में आ गई।भिनगा थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो भगवाधारी बनकर मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर गांजे की सप्लाई करता था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो से ज्यादा अवैध गांजा, तस्करी में इस्तेमाल बाइक और नकदी बरामद की है।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

वायरल VIDEO के बाद पुलिस का एक्शन

पूरा मामला श्रावस्ती के भिनगा थाना इलाके का है।दरअसल, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें भगवाधारी युवक संदिग्ध गतिविधियों में नजर आ रहा था।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद भिनगा थाना पुलिस हरकत में आई।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खरगौरा मोड़ के पास घेराबंदी की और आरोपी रामजस पाल को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद किया।इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल और नकदी भी जब्त की गई है।पुलिस अधिकारी का बयान“सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी।मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।उसके पास से अवैध गांजा, बाइक और नकदी बरामद हुई है।पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।”

ALSO READ:आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को कोर्ट से बड़ा झटका, दो पैनकार्ड मामले में बढ़ी सजा

बड़े ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ सकते हैं तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के तार लक्ष्मणपुर इलाके के उन तस्करों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिनका वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था।उस वीडियो में ई-रिक्शा के जरिए सूखा नशा सप्लाई करने का खुलासा हुआ था।हालांकि उस मामले में अब तक पुलिस किसी बड़े आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।हैरानी की बात यह भी है कि एक तस्कर के पिता ने खुद पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपने बेटे की गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो पाई थी।

वायरल VIDEO में पुलिस पर भी उठे थे सवाल

आपको याद दिला दें कि लक्ष्मणपुर के वायरल वीडियो में इलाके में चल रहे बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा किया गया था।वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों की कथित मिलीभगत के भी आरोप लगाए गए थेअब भगवाधारी तस्कर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं

स्थानीय निवासी का बयान

“इलाके में काफी समय से नशे का कारोबार चल रहा था।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।लोग चाहते हैं कि पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई हो।”फिलहाल भिनगा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।अब बड़ा सवाल यही है कि क्या पुलिस इस कार्रवाई के जरिए पूरे नशे के सिंडिकेट तक पहुंच पाएगी या फिर मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी तक ही सीमित रह जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here