
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट एवं विशेष परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट compartment.biharboardonline.org और interbiharboard.com पर उपलब्ध करा दिया गया है।
छात्र अपने रोल नंबर, रोल कोड और वेरिफिकेशन कोड की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं। साथ ही डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
अंकों से असंतुष्ट छात्र आज से कर सकते हैं स्क्रूटिनी के लिए आवेदन
जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें बिहार बोर्ड ने स्क्रूटिनी का मौका दिया है। छात्र आज यानी 25 मई 2026 से स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई 2026 निर्धारित की गई है। स्क्रूटिनी के तहत छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवा सकेंगे।
ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां “Compartment Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर, रोल कोड और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
- इसके बाद “View Result” बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
कैसा रहा इस बार का रिजल्ट?
बिहार बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 21.16 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। इसमें 13,227 छात्रों ने परीक्षा पास की है। वहीं 10वीं विशेष परीक्षा में 51.18 फीसदी यानी 3,450 छात्रों को सफलता मिली है।
इंटरमीडिएट यानी 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में पास प्रतिशत 51.38 दर्ज किया गया है, जबकि विशेष परीक्षा में 55.31 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 32,627 छात्र और विशेष परीक्षा में 3,711 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
बिहार बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।





