कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को Id-ul-Zuha (बकरीद) के चलते स्थगित कर दिया है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करके की जाएगी।
जल्द जारी होगी नई परीक्षा तिथि
एनटीए की ओर से कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 28 मई को निर्धारित थी, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा—
- पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
परीक्षा के लिए जरूरी ड्रेस कोड और निर्देश
एनटीए ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं—
- उम्मीदवार पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं।
- धार्मिक वस्तुएं या प्रतीक चिन्ह पहनने की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचकर जांच करवानी होगी।
- कलावा जैसे धार्मिक धागे पहनने की अनुमति दी गई है।
- हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं, लेकिन जांच अनिवार्य होगी।
- सामान्य जूते, चप्पल या कम हील वाले फुटवियर पहनना बेहतर रहेगा।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।






