Home Breaking News नौतपा की शुरुआत से बढ़ी तपिश, अगले 9 दिन झुलसाएगी भीषण गर्मी

नौतपा की शुरुआत से बढ़ी तपिश, अगले 9 दिन झुलसाएगी भीषण गर्मी

16
0
oplus_2

प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस के बीच रविवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले नौ दिन प्रदेशवासियों के लिए बेहद गर्म और परेशान करने वाले साबित हो सकते हैं। पहले से ही तेज धूप और लू ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है, वहीं नौतपा शुरू होने के बाद तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

दिन चढ़ने के साथ सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ कम दिखाई दे रही है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है।

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में घरों से बाहर निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, हल्के कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के दौरान तेज धूप, उमस और लू का असर लगातार बना रह सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here