बकरीद से पहले संभल में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है, संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य बाजारों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
सोमवार शाम शहर की सड़कों पर अचानक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई, जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई स्वयं पुलिस बल के साथ पैदल मार्च पर निकले और हालात का जायजा लिया।
मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने मुख्य बाजारों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया, इस दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई, प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि बकरीद का पर्व पूरी तरह नियमों और परंपराओं के अनुरूप ही मनाया जाए, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।
सीएम की समीक्षा बैठक के बाद सख्ती
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की थी, जिसमें बकरीद के मद्देनजर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।
निर्देशों के अनुसार:
- सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी
- प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक रहेगी
- सड़क पर नमाज और लाउडस्पीकर नियमों का पालन अनिवार्य होगा
- किसी भी नई परंपरा को शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी संभल को 5 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया
डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जिले को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है, प्रत्येक सेक्टर में अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिले में कुल 728 स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी, जबकि 107 ईदगाह स्थलों सहित कुल 835 स्थानों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, सभीhttps://filmitics.com/2026/05/26/the-chief-minister-congratulated-and-wished-the-padma-awardees/ स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
पीस कमेटी की बैठकें और निगरानी
प्रशासन ने पहले ही जिलेभर में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं, सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रख रही है, अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए साइबर टीमों को भी सक्रिय किया गया है।
साफ-सफाई और व्यवस्था पर विशेष ध्यान
त्योहार के दौरान साफ-सफाई और कचरा निस्तारण के लिए नगर पालिका को भी अलर्ट किया गया है, सभी क्षेत्रों में नियमित निगरानी और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, फिलहाल पूरे संभल जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।






