Home Accident सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, तीन गंभीर घायल

सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, तीन गंभीर घायल

19
0

बाराबंकी में सोमवार देर रात सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार इनोवा कार पीछे से ट्रेलर में जा घुसी और कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग इनोवा कार से उत्तराखंड स्थित कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में मृतकों की पहचान राहुल कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी मुगलसराय जनपद चंदौली, राहुल सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह निवासी गैबीपुर जनपद गाजीपुर, सत्यम सिंह पुत्र तेज प्रताप सिंह निवासी रामपुर रसड़ा जनपद बलिया और सूरज यादव निवासी गाजीपुर के रूप में हुई है। यह हादसा हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के बिखरा गांव के पास सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here