Home Cricket आईपीएल प्लेऑफ का आगाज आज, बेंगलुरु और गुजरात के बीच फाइनल की...

आईपीएल प्लेऑफ का आगाज आज, बेंगलुरु और गुजरात के बीच फाइनल की जंग

42
0

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत आज से होने जा रही है। पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी औरगुजरात  आमने-सामने होंगे । इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।

बेंगलुरु को इस बड़े मुकाबले में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा  टिम डेविड , रजत पाटीदार,पाडिकल और  क्रुणाल पांड्या पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।वहीं गेंदबाजी विभाग में भुवनेश्वर कुमार और हेज़लवुड पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

वहीं गुजरात की बात करें तो कप्तान शुभमन गिल ,साईं सुदर्सन और  बटलर बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं। गेंदबाजी में शानदार फॉर्म में चल रहेकागिसो रबाड़ा और मोहम्मद सिराज पर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी।

वहीं प्लेआफ के दूसरे मुकाबले में  राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेला जायेगा। इस मुकाबले में हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा, जबकि विजेता टीम को दूसरे क्वालिफायर में पहुंचने का मौका मिलेगा।

दूसरा क्वालिफायर 29 मई को खेला जाएगा, जहां एलिमिनेटर की विजेता टीम का सामना पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम से होगा। इसके बाद 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले प्लेऑफ मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारते हुए फाइनल का टिकट हासिल करती है।