Home Breaking News मथुरा की थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

मथुरा की थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

51
0

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दोना-पत्तल और थर्माकोल उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई और आसमान में धुएं का घना गुबार छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फैक्ट्री में भारी मात्रा में थर्माकोल और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूरों के झुलसने की सूचना है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।