Home Cricket आरसीबी ने गुजरात को 92 रन से रौंदकर आईपीएल 2026 फाइनल में...

आरसीबी ने गुजरात को 92 रन से रौंदकर आईपीएल 2026 फाइनल में बनाई जगह

47
0

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जिसमे रजत पाटीदार की 93 रनों की शानदार पारी शामिल रही इसके आलावा कोहली और पांड्या ने 43 पाडिकल ने 30 रन बनाये आखिरी मे जितेश शर्मा ने 15 रनों की अहम पारी खेली

जवाब में गुजरात की पूरी टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। गुजरात टाइटंस की ओर से राहुल तेवतिया ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया। जैकब डफी ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या और रासिख सलाम ने दो-दो विकेट चटकाए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। साई सुदर्शन 14 रन बनाकर हिट विकेट आउट हुए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल केवल 2 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। रासिख सलाम ने निशांत सिंधू और जेसन होल्डर को लगातार गेंदों पर आउट कर गुजरात को बड़ा झटका दिया। पावरप्ले तक गुजरात ने पांच विकेट गंवा दिए थे।

हालांकि राहुल तेवतिया ने संघर्ष करते हुए 43 गेंदों में 68 रन बनाए और मोहम्मद सिराज के साथ नौवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने तेवतिया को आउट कर गुजरात की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी। इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने सिराज को आउट कर गुजरात की पारी समेट दी।

अब गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। टीम 29 मई को क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुधवार को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।