Home Breaking News “कॉकरोच पार्टी” के समर्थन में उतरा किन्नर अखाड़ा, कहा- डरने की नहीं...

“कॉकरोच पार्टी” के समर्थन में उतरा किन्नर अखाड़ा, कहा- डरने की नहीं लड़ने की जरूरत

39
0

वैष्णव किन्नर अखाड़ा की प्रमुख का बड़ा बयान

वृंदावन में वैष्णव किन्नर अखाड़ा की प्रमुख हिमांगी सखी ने मंगलवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में बड़ा बयान दिया, पुरुषोत्तम मास के अवसर पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं हिमांगी सखी ने कहा कि यह संगठन देश में फैले भ्रष्टाचार और सामाजिक गंदगी को उजागर करने का काम कर रहा है, उन्होंने कहा कि सच सामने लाने वालों से डरने की बजाय समाज को आत्ममंथन करना चाहिए।

“आईना दिखाने वालों से डरें नहीं”

मीडिया से बातचीत के दौरान हिमांगी सखी ने कहा कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ देश के युवाओं द्वारा बनाया गया एक ऑनलाइन समूह है, जिसका उद्देश्य भ्रष्टाचार और व्यवस्था की खामियों को उजागर करना है, उन्होंने कहा, “अगर कोई आईना दिखा रहा है तो उससे डरने की जरूरत नहीं है, डर केवल वही लोग महसूस करते हैं, जिनके भीतर कहीं न कहीं गलत काम छिपे होते हैं। जो ईमानदार हैं, उन्हें किसी बात का भय नहीं होना चाहिए,” हिमांगी सखी ने युवाओं की जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि आज का युवा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी आवाज मजबूती से उठा रहा है।

Also Read – यूपी एनकाउंटर राजनीति पर फिर छिड़ी बहस, जाति बनाम अपराध को लेकर आमने-सामने आए सियासी दल

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। समाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है, अपने समर्थन का खुलकर ऐलान करते हुए हिमांगी सखी ने कहा,“मैं खुद कॉकरोच जनता पार्टी के साथ खड़ी हूं, किन्नर जगद्गुरु शंकराचार्य के रूप में मैं इस संगठन को अपना पूरा समर्थन देती हूं, बहुत कम समय में इस संगठन ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है, यह दर्शाता है कि लोग बदलाव चाहते हैं और नई सोच को स्वीकार कर रहे हैं।”

सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

हिमांगी सखी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है, कुछ लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर बोलने की पहल बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक और सामाजिक विवादों से जोड़कर देखा, हालांकि, हिमांगी सखी ने स्पष्ट किया कि उनका समर्थन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और पारदर्शिता के समर्थन में है।

चर्चा में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’

वृंदावन में दिए गए इस बयान के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं, माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं और बढ़ सकती हैं।