Home Breaking News कसमंडी किला विवाद: पासी समाज का दावा, प्रशासन अलर्ट, इलाके में बढ़ा...

कसमंडी किला विवाद: पासी समाज का दावा, प्रशासन अलर्ट, इलाके में बढ़ा तनाव

47
0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कसमंडी क्षेत्र को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है, कसमंडी कलां इलाके में धार्मिक गतिविधियों और जमीन के दावे को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है, पासी समाज से जुड़े योगेश पासी का कहना है कि यह जमीन महाराजा कंस पासी की विरासत से जुड़ी है और इसी कारण इस क्षेत्र का नाम कसमंडी पड़ा, उनका आरोप है कि यहां लंबे समय से अनैतिक तरीके से धार्मिक गतिविधियां हो रही हैं, जिसे लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

विवादित बयान से बढ़ा तनाव

योगेश पासी ने चेतावनी देते हुए कहा कि बकरीद के दौरान अगर वहां बकरों की कुर्बानी दी गई तो विरोध में सूअर की बलि देने की बात कही जाएगी। उनके इस बयान के बाद इलाके में तनाव और चर्चा दोनों बढ़ गई हैं, योगेश पासी ने यह भी कहा कि जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया है और अब पासी समाज इस मामले को अदालत में ले जाएगा।

हिंदू संगठनों की गतिविधि

इसी बीच कुछ हिंदू संगठनों ने विवादित स्थल पर पहुंचकर पूजा-पाठ और सुंदरकांड का पाठ किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें निर्धारित स्थल से दूर रोक दिया और स्थिति को नियंत्रित किया, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी है, संवेदनशील क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गई है और किसी भी तरह की भीड़ को रोकने के निर्देश दिए गए हैं, प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी नई धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी गई है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इलाके में तनाव बरकरार

फिलहाल कसमंडी क्षेत्र में शांति बनी हुई है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी और दावों के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।