Home Accident प्रतापगढ़-रायबरेली बॉर्डर पर बड़ा सड़क हादसा

प्रतापगढ़-रायबरेली बॉर्डर पर बड़ा सड़क हादसा

48
0
Filmitics
ganga-expressway

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया है। प्रतापगढ़ और रायबरेली बॉर्डर के पास तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि एक किशोरी और दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं बताया जा रहा है कि सभी लोग दिल्ली से अपने घर जौनपुर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ये बड़ा हादसा हो गया।

घायलों को तुरंत संग्रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां भारी पुलिस बल तैनात है और सीओ सलवन खुद मौके पर मौजूद हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं