Home bollywood FWICE बैन के बाद पहली बार दिखे Ranveer Singh, एयरपोर्ट पर चुपचाप...

FWICE बैन के बाद पहली बार दिखे Ranveer Singh, एयरपोर्ट पर चुपचाप आए नजर

83
0

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh इन दिनों अपनी फिल्म Don 3 को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) द्वारा उन पर इंडस्ट्री बैन लगाए जाने के बाद अब रणवीर सिंह पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। मंगलवार सुबह अभिनेता मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जहां उनका अंदाज पहले से काफी अलग और शांत दिखाई दिया।

एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह बेहद सादे लुक में नजर आए। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट पहन रखी थी। इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा मास्क और सनग्लासेस से ढका हुआ था। रणवीर अपनी कार से उतरकर सीधे एयरपोर्ट के अंदर चले गए और मीडिया से किसी तरह की बातचीत नहीं की। उनके साथ सिक्योरिटी टीम भी मौजूद थी।दरअसल, सोमवार को FWICE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रणवीर सिंह के खिलाफ इंडस्ट्री बैन की घोषणा की थी। संगठन ने कहा कि जब तक विवाद का समाधान नहीं हो जाता, तब तक उनके सदस्य रणवीर सिंह के साथ किसी भी प्रोजेक्ट में काम नहीं करेंगे। FWICE ने Don 3 के निर्माताओं की उस मांग का भी समर्थन किया, जिसमें कथित तौर पर हुए 45 करोड़ रुपये के प्री-प्रोडक्शन नुकसान की भरपाई की बात कही गई थी।

Also Read- विजय की जीत पर बोले पवन कल्याण- “थोड़ी जलन होती है”, दक्षिण की राजनीति में बयान बना चर्चा का विषय

बताया जा रहा है कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब खबरें सामने आईं कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म छोड़ दी। हालांकि अभिनेता की ओर से अब तक इस मुद्दे पर सीधे तौर पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया गया था।

FWICE की कार्रवाई के तुरंत बाद रणवीर सिंह की टीम की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया। अभिनेता के प्रवक्ता ने कहा कि रणवीर फिल्म इंडस्ट्री और Don 3 फ्रेंचाइज़ी से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं। बयान में कहा गया कि हालिया घटनाक्रम के दौरान रणवीर ने जानबूझकर चुप्पी बनाए रखी, क्योंकि वे मानते हैं कि पेशेवर चर्चाओं और व्यक्तिगत रिश्तों को गरिमा और सम्मान के साथ संभाला जाना चाहिए।

बयान में आगे कहा गया कि पिछले कुछ दिनों में कई तरह की अटकलें और चर्चाएं सामने आईं, लेकिन रणवीर सिंह ने कभी सार्वजनिक रूप से जवाब देना जरूरी नहीं समझा। उनका पूरा ध्यान अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है। टीम ने साफ किया कि अभिनेता आगे भी संयम और शालीनता के साथ ही इस पूरे मामले को संभालेंगे।

इस पूरे विवाद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग FWICE के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई फैंस रणवीर सिंह के समर्थन में भी उतर आए हैं। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में यह विवाद किस दिशा में जाता है और क्या रणवीर सिंह तथा डॉन 3 के निर्माताओं के बीच कोई समाधान निकल पाता है।