Home Weather तेज आंधी और बारिश का कहर, भीषण गर्मी से लोगों को मिली...

तेज आंधी और बारिश का कहर, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

47
0

देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी व बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। कई जिलों में करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस भीषण तूफान के चलते कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

तेज आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण कई जगह टीन शेड और होर्डिंग्स भी उड़ गए। हालांकि फिलहाल किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।