Home Breaking News RBI के सोने को लेकर छिड़ी सियासत, अखिलेश यादव बोले- अब सब...

RBI के सोने को लेकर छिड़ी सियासत, अखिलेश यादव बोले- अब सब समझ में आ गया

30
0

RBI के सोने को लेकर सियासत तेज, अखिलेश यादव का BJP पर हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा कथित रूप से सोना बेचे जाने की खबरों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, हालांकि RBI और भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (PIB) ने ऐसी सभी खबरों को गलत और भ्रामक बताया है, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जनता को अब समझ में आ गया है कि सरकार सोना खरीदने से क्यों रोक रही थी, उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की आर्थिक नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है।

RBI ने दावों को किया खारिज

वहीं RBI ने स्पष्ट किया है कि देश के स्वर्ण भंडार में कोई कमी नहीं आई है, केंद्रीय बैंक के अनुसार 31 मार्च 2026 तक भारत के पास कुल 880.52 टन सोना मौजूद है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है, RBI ने कहा कि सोना बेचने की खबरें पूरी तरह गलत हैं और लोगों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करना चाहिए।

Also Read – खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद समेत 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

PIB ने भी इन दावों का खंडन करते हुए बताया कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है, सितंबर 2025 में जहां यह 13.92 प्रतिशत थी, वहीं मई 2026 तक बढ़कर 16.85 प्रतिशत हो गई है, RBI की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, बैंकिंग विभाग के पास मौजूद सोने का मूल्य मार्च 2025 के 4.31 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च 2026 में 7.06 लाख करोड़ रुपये हो गया है, इसकी मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में वृद्धि और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी बताई गई है।

राजनीतिक बयानबाजी जारी

RBI और PIB की सफाई के बावजूद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है, विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है, जबकि सरकार और केंद्रीय बैंक लगातार स्पष्ट कर रहे हैं कि देश के स्वर्ण भंडार में कोई कमी नहीं आई है।