योगी की जन्मदिन पर बाहुबलियों से लेकर बड़े नेताओं के बधाइयों की आयी बाढ़ लेकिन बाहुबली नेता बृजभूषण ने क्यों किया दरकिनार ? बृज भूषण शरण सिंह बीजी है या फिर जान भूझकर वो अभी बधाई से दूरी बनाये हुये है ,,चर्चा में तमाम सवाल इस वक्त सियासी गलियारों में गूंज रहे है . उत्तर प्रदेश की सियासत में आज सिर्फ एक ही नाम की गूंज है—योगी आदित्यनाथ। मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और तमाम बड़े-बड़े नेताओं ने शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी है। सोशल मीडिया पर योगी के समर्थन में पोस्टों का सैलाब उमड़ पड़ा है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खामोशी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
ALSO READ मोदी शाह के सबसे करीबी मंत्री पर मंडराया इस्तीफा देने का खतरा ! देश भर में मचा बवाल !

जी हां, उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे चर्चित और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले बृजभूषण शरण सिंह ने अब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर न तो कोई सार्वजनिक बधाई संदेश दिया है और न ही उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट दिखाई दी है। उनके x पर तीन दिन पहले एक पोस्ट हुवा था उसके बाद से अभी तक कोई पोस्ट नहीं हुवा है ,,जबकि दूसरी तरफ धनंजय सिंह, राजा भैया, बृजेश सिंह, विनीत सिंह और कई अन्य चर्चित चेहरों ने अपने-अपने अंदाज में योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर सुर्खियां बटोर ली हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब पूरा राजनीतिक और सामाजिक कुनबा योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुभकामनाओं के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है, तब बृजभूषण शरण सिंह की यह खामोशी आखिर क्या संकेत दे रही है? क्या यह महज संयोग है, सोशल मीडिया से दूरी है, या फिर इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा हुआ है? यही सवाल अब सियासी गलियारों में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है। हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह ने बधाई क्यों नहीं दी, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। लेकिन उनकी यह चुप्पी अब चर्चा का विषय जरूर बन चुकी है। आखिर इस खामोशी के पीछे क्या कहानी है,






