उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर में हुए अग्निकांड के मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से फोन पर बातचीत की है, यह बातचीत घटना में गिरफ्तार किए गए केशव नेगी को लेकर हुई, उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, सीएम धामी ने 7 जून 2026 (रविवार) को सीएम रेखा गुप्ता से फोन पर बात की इस दौरान मालवीय नगर अग्निकांड और उससे जुड़ी जांच पर चर्चा हुई, सीएम रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होगा और जांच पूरी तरह तथ्यों और सबूतों के आधार पर की जाएगी।
सीएम धामी ने कहा कि उन्हें दिल्ली सरकार और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है, उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी, मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी की बेटी कनिष्का नेगी से भी बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद व सहयोग का आश्वासन दिया।
Also Read – लालू-राबड़ी आवास की सुरक्षा में RJD कार्यकर्ता, लाठियों के साथ 24 घंटे पहरेदारी
प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए संदेश
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार देशभर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर परिस्थिति में उनकी मदद के लिए प्रतिबद्ध है, दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में 65 वर्षीय शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार किया है, इस हादसे में 21 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, यह मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है, जहां दोनों राज्य सरकारें निष्पक्ष जांच और सहयोग पर जोर दे रही हैं।






