Home Breaking News AMU के केनेडी ऑडिटोरियम में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, विभिन्न...

AMU के केनेडी ऑडिटोरियम में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, विभिन्न परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

28
0

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के ऐतिहासिक केनेडी ऑडिटोरियम में आयोजित मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी उस समय चर्चा का केंद्र बन गई, जब उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के साथ की। कार्यक्रम में मौजूद किसानों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी नारों का समर्थन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा उद्यान विभाग के स्वर्णिम 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने उद्यान एवं मंडी विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली।

गोष्ठी के दौरान आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडल से संबंधित कुल 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इनमें मंडी विभाग की लगभग 42.34 करोड़ रुपये तथा उद्यान विभाग की 20 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं से किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में विकास योजनाओं की सौगात के साथ-साथ मंत्री के संबोधन के दौरान लगे धार्मिक उद्घोष भी चर्चा का विषय बने रहे। केनेडी ऑडिटोरियम में गूंजे ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के नारों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।