Home Political news आप भविष्य में PM बनें…’ मुस्लिम महिला डॉक्टर ने कही मन की...

आप भविष्य में PM बनें…’ मुस्लिम महिला डॉक्टर ने कही मन की बात, बातें सुन मुस्कुराए योगी

35
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोधियों को एक बार फिर मिर्ची लग गई है और अनाप-शनाप बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। जी हां, एक मुस्लिम महिला डॉक्टर ने खुले मंच से योगी आदित्यनाथ के लिए ऐसी दुआ मांग दी कि पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, विरोधियों की सांसें फूलने लगीं और इसे एजेंडा बताकर सवाल खड़े किए जाने लगे।

ALSO READ महिला सशक्तीकरण का यूपी मॉडल, सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के नए आयाम

आखिर एक मुस्लिम बेटी ने योगी को लेकर ऐसा क्या कह दिया कि सियासी गलियारों में नई बहस छिड़ गई, आइए बताते हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में जेवर की युवा डॉक्टर हीरा रशीद, जो मुस्लिम समाज से आती हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा करते हुए अपने संघर्ष और इलाके में हुए बदलाव की कहानी सुनाई। हीरा रशीद ने कहा कि एक समय ऐसा था जब जेवर क्षेत्र में न अच्छी शिक्षा की सुविधा थी, न इंटरनेट और न ही आने-जाने की बेहतर व्यवस्था, लेकिन योगी सरकार के आने के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदल गई। उन्होंने कहा कि जहां उनके पिता खेती करते थे, आज उसी इलाके से उड़ान भरने के सपने साकार हो रहे हैं और उसी बदलाव की बदौलत वह लखनऊ पहुंची हैं। इसी दौरान भावुक होकर उन्होंने कहा कि वह दुआ करती हैं कि भविष्य में योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बनें और देश का नेतृत्व करें। यह सुनते ही पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा। वीडियो वायरल होने के बाद विरोधियों ने इसे प्रायोजित बताना शुरू कर दिया, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों और उनके परिवारों को बुलाया गया था और डॉक्टर हीरा रशीद ने अपने मन की बात कही थी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।