Home Uttarakhand news श्रमिक कल्याण से किसान सम्मान तक, आज दो बड़े कार्यक्रमों में रहेंगे...

श्रमिक कल्याण से किसान सम्मान तक, आज दो बड़े कार्यक्रमों में रहेंगे सीएम धामी

95
0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज श्रमिकों और किसानों से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की जाएगी। सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से वन क्लिक से लाभार्थी श्रमिकों के बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित करेंगे। इससे प्रदेश के हजारों पंजीकृत श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

वहीं, दोपहर 3:15 बजे मुख्यमंत्री ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम नींबूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और श्रमिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर रहेगा।

मुख्यमंत्री धामी के आज के दोनों कार्यक्रमों को श्रमिकों और किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।